फर्रुखाबाद: वेतन पर डाका पड़ जाने से तीन कामचोर डाक्टर परेशान हो गए हैं| मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीके पोरवाल ने इन डाक्टरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है|
[adrotate banner="3"]
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजवीर सिंह को बीते दिन लिंजीगंज अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अनेकों खामियां मिली| डॉ ब्रजेश राठौर, डॉ केके रघुवंशी, डॉ सरला रघुवंशी ड्यूटी पर नहीं मिले| कर्मचारी मौज मस्ती करते दिखाई पड़े| गन्दगी भी दिखी| जांच करने पर पता चला कि डॉ राठौर १४ जुलाई से गैर हाजिर हैं|
डॉ सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी जिसपर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमओ डॉ पोरवाल ने डाक्टरों का एक एक दिन का वेतन रोक दिया तथा उन्हें भविष्य में सही ढंग से ड्यूटी करने की कड़ी चेतावनी दी|
[adrotate banner="2"]


