कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ नहीं होगा समझौता: सपा जिलाध्यक्ष

0
158

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव का जनपद में प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर कहा कि किसी भी कीमत पर पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जायेगा।CHANDRA PAL YADAV

[adrotate banner="3"]

तीसरी बार समाजवादी पार्टी से जिलाध्यक्ष बने चन्द्रपाल यादव का जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ से जनपद आगमन पर गुरसहायगंज से ही स्वागत का दौर शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा में ही पहुंचकर उन्हें मालायें पहनायीं। जिसके बाद फतेहगढ़ में रविशरण यादव के नेतृत्व में फूल मालायें पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

जिसके बाद श्री यादव समर्थकों के लाव लश्कर के साथ सपा के जिला कार्यालय पुहुंचे, जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जायेगा। केन्द्र में हमारी सरकार सत्ता पर काबिज होगी और निश्चित तौर पर हमारे नेता मुलायम सिंह यादव देश का नेतृत्व करेंगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जिसके बाद जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचे। इस दौरान घुमना स्थित सपा नेता मुकेश सक्सेना के प्रतिष्ठान पर श्री यादव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया व उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की गयी।CHANDRA PAL YADAV sapa.jpg1

इस दौरान मंदीप यादव, बंटी यादव, अरविंद शाहू, चांद मोहम्मद खां, शिवशरण कटियार, सोनू कुशवाह, रवि पाण्डेय, शशांक सक्सेना, मतीन खां आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]