कायमगंज वासियों को जल्द मिलेगी पार्क की सौगात: रीता गंगवार

0
209

फर्रुखाबाद: कायमगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र वैसे तो पहले भी काफी कुछ ठीक रहा है। लेकिन नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रीता गंगवार के हाथ में कायमगंज की बागडोर आने के बाद से यहां के निवासियों को काफी सहुलियतें मिल रहीं हैं। नगर पालिका क्षेत्र सफाई व्यवस्था व बिजली लाइटों से चकाचौंध कर दिया गया है। जिससे काफी हद तक मच्छरों से निजात पाया जा सका।

[adrotate banner="3"]

इस सम्बंध में कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष रीता गंगवार के पति डा0 शरद गंगवार से जेएनआई टीम की स्पेशल वार्ता में उन्होंने बताया कि कायमगंज नगर पालिका क्षेत्र के आदर्श नगर पालिका बनाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। दीपावली के पावन पर्व पर नगर वासियों की सहुलियत के लिए पूरे नगर में सफाई इत्यादि कराकर चकाचौंध कर दिया गया है। नगर में मच्छरों की रोकथाम के लिए मैलाथियान चूने का छिड़काव करवाया गया है। 82 संविदा सफाईकर्मियों के पालिका से निलंबित किये जाने के बाद भी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखा।

डा0 गंगवार ने बताया उन्होंने चुनाव के समय जनता से वादा किया था कि नगर में एक पार्क बनवाया जायेगा और ट्रांसपोर्ट चौराहे पर सौन्दर्यकरण कराया जायेगा। जिसके लिए सारी तैयारियां कर ली गयी हैं। नव वर्ष से पहले ही पार्क का निर्माण हर संभव करा दिया जायेगा। चुनाव में जनता के लिए किये गये हर वादे को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दीपावली पर कोई व्यवस्था न बिगड़ने पाये इसके लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पूरे दिन नगर में घूम घूम कर निरीक्षण करते रहेंगे। यदि कहीं पर खामी मिलेगी तो वहां तत्काल दुरुस्त कराया जायेगा।

डा0 शरद गंगवार ने बताया कि वह नगर पालिका चुनाव से पहले भी डाक्टरी के पेशे से समाजसेवा करते थे और आज भी कर रहे हैं। उन्होंने कभी भी क्षेत्र के मरीजों से अधिक फीस नहीं ली। बीते कई वर्षों से मात्र 20 रुपये फीस में ही मरीजों का इलाज करते चले आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

उन्होने बताया कि उनके एक पुत्र श्रेयांश व पुत्री रिया गंगवार हैं। जोकि लखनऊ में पढ़ रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद पहली दीपावली होने से घर में काफी खुशी का माहौल है। पुत्र व पुत्री भी परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए घर पर आये हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरे नगर के साथ मिल जुलकर सौहार्द पूर्ण ढंग से दीपावली मना रहे हैं। किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होने दी जायेगी।

[adrotate banner="2"]