कायमगंज में भाजपा नेताओ का जमावड़ा होगा 28 दिसम्बर को

0
127

bjpफर्रुखाबाद: 28 दिसंबर को फर्रुखाबाद में भाजपा नेताओं को जमाबड़ा रहेगा। इस दिन भाजपा के राष्टीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल चन्द्र मिश्रा और भाजपा की प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार का कार्यक्रम लगा है। टिकट फाइल होने से पूर्व वरिष्ठ नेताओं के एक साथ आने के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
वैसे तो सभी भाजपा नेता टिकट की दावेदार मिथलेश अग्रवाल के आमंत्रण पर आ रहे हैं। इस तरह 28 को टिकट के सभी दावेदार भी कायमगंज में होंगे। श्रीमती अग्रवाल के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सभी भाजपा नेता जिला कार्यसमिति की बैठक में भी टिकट चर्चा करेंगे। उधर, यह व्यवस्था पहले ही बन चुकी है कि बूथ कमेटियों की हकीकत जानने के लिए दूसरे जनपद के नेताओं की ड्यूटी लगाकर क्रास चेकिंग करायी जायेगी।

[adrotate banner="2"]