कायमगंज, फतेहगढ़, राजेपुर सहित एक दर्जन निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला

0
143

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन नें जनपद में तैनात एक दर्जन निरीक्षकों के गैर जनपद तबादले कर दिये हैं| यह तबादले आगामी 2024 के चुनाव को देखते हुए किये गये हैं|
पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर प्रशांत कुमार के आदेश से कायमगंज कोतवाल जेपीपाल का जनपद औरैया, निरीक्षक दिनेश कुमार का कन्नौज, निरीक्षक संतप्रकाश पटेल औरैया, राजेपुर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज का जनपद इटावा, फतेहगढ़ सचिन कुमार सिंह कन्नौज, निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद कानपुर देहात, निरीक्षक कमलेश कुमार औरैया, जयंती प्रसाद गंगवार कन्नौज, अशोक कुमार कानपुर देहात, रमेश चन्द्र यादव इटावा, ओमवीर सिंह को इटावा, दिग्विजय सिंह को जनपद कन्नौज तबादला किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]