कामरेड सुरेश राजन के निधन पर शोक सभा का आयोजन

0
179

sateesh dixitफर्रुखाबाद: शहर के ग्राम खानपुर निवासी कामरेड सुरेश राजन के निधन पर स्वामी जी की बगिया में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान श्री दीक्षित ने दो मिनट का मौन रखकर स्व0 सुरेश राजन को श्रद्धांजलि दी व उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने कहा कि कामरेड सुरेश सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान कामरेड मुकुट सिंह ने उन्हें एक सच्चा व नेकदिल इन्सान बताया। कामरेड यश ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके अधूरे कामों को पूरा करने का आह्वान किया।

शोक सभा में कामरेड यश, कामरेड रामकुमार, बलबीर सिंह, संतोष सिंह, डा0 श्याम लाल देव निर्मोही, राजेन्द्र कुमार, नत्थू सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कामरेड मदनलाल वर्मा जिला मंत्री भारत की कम्युनिष्ट पार्टी ने किया।

[adrotate banner="2"]