कानून का पालन कराने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका

0
120

फर्रुखाबाद:जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह आलाधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ| जिसमे बार के अध्यक्ष व महासचिव सहित सभी निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली| समारोह में कहा गया कि कानून का पालन कराने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है| इस लिये अधिवक्ता पूरे निष्ठा के साथ कार्य करें|
फतेहगढ़ बार एसोसिएशन के सभागार में मुख्य अतिथि जिला जज अरुण कुमार मिश्रा के द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया| इसके बाद जिला जज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव व नवनिर्वाचित महासचिव संजीब पारिया को शपथ ग्रहण करायी| शपथ ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष व महासचिव ने महिला उपाध्यक्ष मंजू देवी, उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, संयुक्त सचिव राजेन्द्र यादव,कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, लेखापरीक्षक अरविन्द वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष राजीव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य शिखर सक्सेना, यादव सिंह शाक्य, देवेन्द्र सिंह, सत्यपाल सिंह व पियूष दुबे को शपथ ग्रहण करायी|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि अधिवक्ता के हित के लिये वह सदैव तत्पर है| लेकिन वह कोई कार्य इस तरह का ना करे जिससे पीड़ित को समस्या है| अधिवक्ता समाज का एक जिम्मेदार पहलू होता है| एसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि समाज को चलाने के लिए चार पहिये है एक भी पहिया कमजोर होगा तो समाज की गाड़ी को आगे नही लेजाया जा सकता| अधिवक्ताओं की शिकायतों को सुनने के लिये उनके कार्यालय में कभी भी आया जा सकता है|
महासचिव संजीब पारिया ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिये वह हमेशा खड़े है| उन्हें केबल काला कोट ही नजर आता है| यदि काले कोट को आधी रात को कोई समस्या होगी तो बार एसोसिएशन उनके लिये हमेशा खड़ी है| चुनाव अधिकारी दीपक द्विवेदी, डॉ० अनुपम दुबे व शिव प्रताप सिंह चीनू ने भी अपने विचार व्यक्त किये| जिला जज ने कहा कि समाज में कानून का पालन कराने के लिये अधिवक्ताओं की अहम भूमिका है| वह दूर क्षेत्रों से जाकर समस्याओं को लाकर उन्हें न्याय दिलाने का काम करते है| कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्रा ने किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]