कानपुर- मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत

0
143

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र स्थित सेन्ट्रल जेल चैराहा से कुछ ही दूरी पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने एक युवक की कानपुर-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। युवक के शव की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी।
train  accidentयुवक काली पेंट व आसमानी शर्ट पहने हुए है। ललित कुमार ने शव उठाकर घटना स्थल से 146 नम्बर बी के गेटमैन वेदपाल को सुपुर्दगी में दे दिया। घटना की सूचना कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को दी गयी। याकूतगंज चैकी इंचार्ज चरन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक पहचान नहीं की जा सकी।
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]