‘कांशीराम की मौत की वजह मायावती’

0
113

mayawatiकानपुर: ‘कांशीराम की मौत की वजह मायावती हैं।’ यह बात बसपा संस्थापक कांशीराम के भाई व बहुजन संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष दलबारा सिंह ने कही। वे समतावादी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से बुधवार की शाम को काकादेव स्थित प्रताप सिंह हाता के पास ओम चौराहे पर जन पंचायत को संबोधित कर रहे थे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
दलबारा सिंह ने एलान किया कि उनकी पार्टी समतावादी के साथ मिलकर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती के मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश में दलितों का सबसे ज्यादा शोषण किया गया। उनको किसी तरह का लाभ नहीं दिया गया। चुनाव प्रचार के दौरान दलितों को सच्चाई से रूबरू कराया जाएगा।
[bannergarden id=”11″]
समतावादी रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धमेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव अपनी सरकार की कलई खुलने पर लोकतंत्र का गला घोटने का दुस्साहस कर रहे हैं। डॉ. लोहिया के समाजवाद के वोटों में मुलायम का परिवारवाद व सपाइयों का तांडव चल रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को नेतृत्वविहीन बताया।
[bannergarden id=”17″]
उन्होंने कहा कि इसके स्थापना काल से ही इसमें कुछ समाज विरोधी जुड़े हैं जिनका खुलासा 3 फरवरी को किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनवानी, अशोक मिश्र, डा. बीएस लाल, राम सिंह राजपूत, डा. बद्री प्रसाद, विनोद यादव, राजेंद्र गौतम आदि लोग उपस्थित रहे|

[adrotate banner="2"]