कांग्रेस: शहर कमेटी को मैडम ने नहीं दी हरी झंडी, बाढ़ पीडितो को बाटे बिस्किट

0
103

Luis Khursheedफर्रुखाबाद:- शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इखलाक खां ने अपनी कमेटी बनाने के संबंध में पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद से विचार विमर्श किया। फिलहाल श्रीमती खुर्शीद ने कमेटी को हरी झंडी नहीं दी है। 35 सदस्यीय कमेटी में सभी पदाधिकारी होंगे।
श्रीमती खुर्शीद के निरीक्षण भवन आने की खबर आयी पर वहां विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के रुके होने के कारण वह आदिल कामरान डब्बू के घर पहुंचीं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल तिवारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष शुभम तिवारी, वसीमुज्जमां खां, वाहिद अली खां आदि उपस्थित रहे। बाढ़ पीडितो के लिए नाव भी मुहैया कराने पर विचार हुआ|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]