कांग्रेस पार्टी नें मनाया 139 वां स्थापना दिवस

0
100

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस पदाधिकारियों के साथ मनाया गया| इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी को तैयारियों में जुटनें का आवाहन किया गया|
शहर के टाउन हाल गांधी प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस का स्थापना मनाया गया| जिसमे पार्टी की अब तक की सरकारों के कार्यकाल और उसके द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा की गयी| पार्टी नेताओं नें कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र के चारों स्तंभ खतरे में हैं। इन व्यवस्थाओं को बरकरार रखना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है। शहर अध्यक्ष नें कहा कि राहुल गांधी देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, जानकी शुक्ला , वरुण त्रिपाठी, महेश चन्द्र वर्मा, प्रभाव कटियार आदि रहे|



[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]