कांग्रेस पर्यवेक्षक को ले जाने पर जिला महामंत्री व शहर कमेटी में तनी

0
133

FARRUKHABAD : पहले से ही कांग्रेस संगठन में गुटबाजी हावी है और इसमें चार चांद तब लग गये जब कांग्रेस पर्यवेक्षक संजय कपूर को अपने द्वारा तय कार्यक्रम में ले जा रहे जिला महामंत्री को बीच में ही भांजी मारकर नगर कमेटी ने कार्यक्रम खतराना मोहल्ला स्थित एक स्कूल में करवा congress sanjay kapoorलिया। जिससे दोनो के बीच में विवाद की स्थिति बन गयी।

[adrotate banner="3"]

पर्यवेक्षक संजय कपूर जैसे ही नगर की सीमा में पहुंचे तो वहां उन्हें रिसीव करने के लिए जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री के अलावा संजीव मिश्रा बॉबी पहुंचे। कार्यक्रम पहले से ही तय हो चुका था और संजय कपूर को बढ़पुर स्थित एक गेस्टहाउस में संगठन की समीक्षा के बाद पत्रकार वार्ता भी करनी थी। लेकिन जिला महामंत्री जब पर्यवेक्षक को लेकर बढ़पुर पहुंचे तो बीच में ही नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला व उनके समर्थकों ने बढ़पुर का कार्यक्रम पर्यवेक्षक से बात करके निरस्त करा दिया। जिससे जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री काफी खिन्न हो गये और कार्यक्रम खतराना स्थित एक स्कूल में कराया गया। जिसमें जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री विवाद के चलते नहीं पहुंचे। संजीव मिश्रा बाबी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।

[adrotate banner="2"]