FARRUKHABAD : लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित होने से पूर्व कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने रेलवे रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक कर पार्टी की हकीकत परखी। पदाधिकारियों से एक एक करके बंद कमरे में वार्ता की। कार्यक्रम में सांसद सलमान खुर्शीद भी साथ रहे।
[bannergarden id=”8″]
पार्टी के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इकलाख खान ने पर्यवेक्षकों के सामने नगर कमेटी के नये पदाधिकारियों के नाम रखे और एक एक कर सभी का परिचय कराया। इस दौरान बैठक में बोलते हुए पर्यवेक्षक प्रकाश झा ने कहा कि संगठन में इस बार राहुलगांधी के निर्देश पर उन लोगों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, जो लोग कई वर्षों से पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं व अच्छे लोगों से पार्टी के प्रति लोगों का जुड़ाव अधिक होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पार्टी आला कमान से पुराने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को विशेष वरीयता दी जा रही है।
[bannergarden id=”11″]
उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वह ब्लाक स्तर पर जाकर लोगों से मिलें और कांग्रेस की उपलब्धियां गिनायें। इस दौरान सलमान खुर्शीद के सामने ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक संजय कपूर, फूलमती सैनी, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, कृपाल मिश्रा, नफीश, वसीमुज्जमा खां, संजीव मिश्रा बाबी, सुभम तिवारी, दीप्ती राठौर, कौशलेन्द्र सिंह लालू, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नहीं दिखे पूर्व नगर अध्यक्ष
नगर अध्यक्ष के पद से उतरने के बाद कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूरी बनाये पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी सलमान व कांग्रेस पर्यवेक्षक के सामने कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। पुन्नी शुक्ला ने बताया कि वह रेलवे रोड होटल में आयोजित कार्यक्रम में न पहुंचकर कायमगंज में सलमान खुर्शीद से मिलने गये थे। उनके साथ में पी एन सक्सेना, कन्हैयालाल गुप्ता, पवन सिंह कुशवाहा आदि कार्यकर्ता भी थे।
कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने परखी पार्टी की जमीनी हकीकत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


