कांग्रेस ने मनायी इंदिरागांधी की जयंती

0
98

FARRUKHABAD : कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी के निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की जयंती मनायी गयी। जिसमें पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।CONGRESS

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी कुशल राजनेता के साथ-साथ एक सक्षम प्रशासक भी थी। जो देश के कठिन से कठिन निर्णय लेने में संकोच नहीं करती थी। शहर अध्यक्ष इकलाख खां ने कहा कि इंदिरागांधी ने देश के दुश्मनों का हमेशा संहार किया और भारत को विघटन से बचाया। डा0 दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि इंदिरागांधी की कुशलता और सक्षमता से सभी विरोधी घबराते थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष वसीमुज्जमा खां, मुजम्मिल खां, डालचंद्र कठेरिया, जिला प्रवक्ता जीतू मिश्रा, आलोक कुशवाह, शहर प्रवक्ता शिवाशीष तिवारी, सीता मिश्रा, अखिलेश तिवारी, अंकुर श्रीवास्तव, आकाश पाण्डेय, मोहम्मद सब्बीर आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]