कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की प्रतियां फूंकी

0
105

cangresफर्रुखाबाद: कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोधी ठहराते हुए ब्लाक बढ़पुर पर अध्यादेश की प्रतियां फूंकी|

[adrotate banner="3"]

पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में दोपहर तकरीबन 11 बजे कांग्रेस नेताओ ने प्रतियाँ जला दी| साथ ही, बैमौसम बरसात और ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों को उचित मुआवजा तथा आत्महत्या करने वाले किसानों के आश्रितों को समुचित मुआवजा देने की मांग की।प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर हुये विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, दीपक कनौजिया, मोहित गुप्ता, सुरजीत सिंह, अभिषेक कठेरिया, गगन मिश्रा, सुधीर प्रधान, रमेश चन्द्र वीरेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे|

इसके साथ ही कांग्रेस शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओ ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया| कांग्रेस नेताओ ने कहा की भूमि अधिग्रहण बिल किसानो की भूमि जो कि देश को अन्न प्रदान करती है को उद्योग पतियों के दबाब में उन्हें नाम मात्र की धनराशि लेकर दे रही है| कांग्रेसियों ने यहाँ भी भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियाँ जलायी| इस दौरान उपाध्यक्ष रवीश द्विवेदी, अवधेश दीक्षित, शिवाशिष तिवारी, इमरान अंसारी आदि मौजद रहे|

[adrotate banner="2"]