फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। जीएसटी नोटबंदी बेरोजगारी चीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम नें प्रेस वार्ता का आयोजन किया| जहाँ उन्होंने कागज पर लिखे 9 सबाल पढ़कर मीडिया को सुनाये और केंद्र सरकार से जबाब माँगा| जिसमे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल देश के लिए विफलता और दुख से भरे रहे हैं। केंद्र सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया। लोगों को इन नौ सालों में मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और ‘तानाशाही’ फैसलों का खामियाजा भुगतना पड़ा। इस दौरान शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



