

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर जसमई में बीती रात चोरो ने जमकर अपना कहर ढाया| गाँव की महिला बीडीसी सदस्य व कांग्रेस नेता सहित चार घरो में लाखो के नकदी जेबर पार कर दिये गये| मामले की सूचना पर पुलिस अधिकारियो ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| लेकिन कोई सुराग नही लगा|
पहली घटना गाँव के ही सुरेश चन्द्र पुत्र बृजलाल अपनी पत्नी रानीदेवी पुत्र अमित व पुत्री खुशबु व नीलम के साथ छत पर सो रह थे| चोर दीवार से चढ़ कर छत पर आ गये और कमरे में रखे बक्से और अन्य बैगो से 50 हजार के जेबर और 7000 हजार की नकदी चोरी कर ली|
दूसरी घटना इसी गाँव की महिला बीडीसी सदस्य माधुरी वाथम अपने पति महेश वाथम व छोटे बेटे शैलेन्द्र के साथ हरीद्वार गये थे| घर पर बड़ा बेटा धर्मेन्द्र उसकी पत्नी रूपा व छोटा भाई नरेन्द्र घर की छत पर सो रहे थे| धर्मेन्द्र ने बताया की कमरों में ताले नही पड़े थे| चोर देर रात घर में दाखिल हुये और कमरे में रखी अलमारी और बक्सों का ताला तोडकर उसमे रखी ढाई लाख रुपये के जेबर और बीडीसी चुनाव में मिले दो लाख 60 हजार रूपये चोरी कर लिये| सुबह रूपा झाड़ू लगाने के लिये नीचे उतरी तो देखा की घर में चोरी हो गयी| धर्मेन्द्र ने बताया की उसने कुछ जेबर उसके छोटे भाई नरेन्द्र के विवाह के लिये बनवाया था|
तीसरी घटना नूरपुर के ही हरिओम पुत्र रामसहाय पत्नी मीना और तीन बच्चो के साथ छत पर सो रहे थे| चोरो ने उसके घर पर भी तोड़फोड़ कर नकदी जेबर चोरी कर लिये | हरिओम ने बताया की चोरो ने उसके घर से पुत्री रंजना पत्नी ललित निवासी खुदागंज का जेबरात भी रखा था| दामाद मुम्बई में नौकरी करता है| जिससे जेबरात उसके घर पर ही रखे थे|
चौथी घटना नूरपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के घर भी चोरो ने धावा बोला| वह अपनी पत्नी माया देवी के साथ कमरे में सो रहे थे| बीटा अर्जुन शर्मा व कृपा कान्त भी अपने कमरों में सो रहे थे| चोरो मकान के सामने से चढ़ गये और घर में रखा बक्सा आ सूटकेस तोड़ने का प्रयास किया| जब सफल नही हुये तो वह मेन गेट खोलकर सूटकेश को उठाकर ले गये और कुछ दूर खेतो में डालकर उसमे रखी नकदी जेबर साफ कर फरार हो गये| अर्जुन शर्मा युवा कांग्रेस का विधान सभा सचिव है| मामले की जानकारी होने पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी मौके पर आ गये उन्होंने घटना में पुलिस की मिली भगत का आरोप लगाया| जल्द खुलासा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी|
शनिवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक राम भुवन चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार, थानाध्यक्ष सुनील यादव आदि मौके पर पंहुचे और घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल की| एएसपी ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|
कांग्रेस नेता और बीडीसी सहित चार के घरो से लाखो के नकदी जेवर चोरी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


