कांग्रेस नेताओ के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाही पर डीएम से भेट

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics Politics-CONG.

changresफर्रुखाबाद: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे राजेन्द्र नाथ कटियार उनके पुत्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व युवा कांग्रेस लोक सभा अध्यक्ष विजय कटियार पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष अजय कटियार पर पुलिस द्वारा मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाही को लेकर आक्रोशित कांग्रेस नेताओ से जिलाधिकारी से भेट कर पुलिस की कार्यवाही की निंदा की|

कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह से मिलने उनके कार्यालय पंहुचे| कांग्रेस नेताओ पर पुलिस द्वारा मिनी गुंडा एक्ट लगाये जाने का जमकर विरोध किया गया| कार्यकर्ताओ ने मिनी गुंडा हटाये जाने की मांग की है| नेताओ ने राजेन्द्र नाथ कटियार व उसके पुत्रो पत्र जहानगंज थाने में मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाही किये जाने का जमकर विरोध किया|, डॉ० दिनेश चन्द्र अग्निहोत्री, मनोज गंगवार, सुरेश चन्द्र कटियार, राजेन्द्र नारायण मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|