फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने पार्टी छोड़ हाथी की सबारी कर ली| बसपा ने उन्हें सदर का प्रत्याशी बनाया है| कांग्रेस का यह बड़ा झटका माना जा रहा है|
कांग्रेस से पुराना नाता रखने वाले विजय कटियार पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार के पुत्र है| वह दशकों से कांग्रेस से ही जुड़े रहे| लेकिन अचानक विधान सभा चुनाव के नजदीक आते ही जब सदर से कांग्रेस नें पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया उसी दिन से जिलाध्यक्ष विजय कटियार के माथे पर बल पड़ गया था| वह भी कांग्रेस से सदर की टिकट मांग रहे थे| लिहाजा उन्होंने पंजा छोड़ हाथी की सबारी कर ली| उन्हें बसपा नें सदर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है|
विजय कटियार नें जेएनआई को बताया कि वह वर्षों से कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे है| जिला के संगठन का कोई अस्तिव पार्टी में नही है| संगठन को तरजीह नही दी जा रही है| जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया है| फिलहाल कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बसपा से सदर सीट के प्रत्याशी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

