कांग्रेस के बड़े नेता के समर्थक हाथी की कर रहे परिक्रमा

0
177

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव पूरे शबाब पर है। प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी अपनी अपनी तैयारी के साथ चल रहा है। बसपा ने अपने प्रत्याशी को सबसे अंत में घोषित किया था। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी को चुनाव में उतारा गया है। जिस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल हैं। लेकिन सपा को टिकट मिलने से कांग्रेस मे रायता फैला है। कांग्रेस के एक बड़े नेता के समर्थक हाथी की परिक्रमा करते दिख रहें है। दरअसल कांग्रेस के बड़े नेता की चुनाव में मन की नही हो सकी। लिहाजा उनकी मन की बात मन मे ही रह गई। कांग्रेस के बड़े नेता मायूस हुए तो उनके समर्थक भी काफी नाखुश नजर आए। कोई खुद की पार्टी से नाखुश तो कोई गठबंधन प्रत्याशी से…। कई कांग्रेस नेता नाम ना छापने की शर्त पर कहा की सपा प्रत्याशी ने आज तक उन्हें पूंछा नही तो हम चुनाव क्यों लड़ाए? लिहाजा हाथी मेरा साथी का कार्य कर रहा है। वह दोनों पंजे जोड़कर हाथी की खिदमत में लगे हैं। ।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]