कांग्रेस के दावेदारों को बूथ कमेटी बनाने के निर्देश

0
139

chaफर्रुखाबाद: कांग्रेस में भी अन्दर खाने में टिकट पाने को लेकर मतभेद की स्थित पनप रही है| जिसके चलते पार्टी आला कमान ने फ़िलहाल दावेदारों को अपनी अपनी विधान सभा में बूथ कमेटियो का गठन करने के निर्देश दिये है|

[adrotate banner="3"]

शहर के नेहरु रोड स्थित राधा कृष्ण दुबे के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गयी बैठक में पंहुचे कांग्रेस नेताओ को पार्टी आला कमान के फरमान पर अमल करने को कहा गया| काग्रेस के नेताओ ने कहा की आला कमान से निर्देश है की जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी जिस भी विधान सभा से लड़ना चाह रहा है वह अपनी विधान सभा क्षेत्र में बूथ कमेटी का गठन कर ही अपने आवेदन भेजे| यदि बिना बूथ कमेटी के गठन किये अपने आवेदन भेजे तो वह मान्य नही किये जायेगे|

इस दौरान जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, सीता मिश्रा, मनमोहन मिश्रा, दीप्ति सिंह आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]