कांग्रेस की तरह भाजपा भी नहीं कर रही वंचितों का भला,पूंजीपति व धन्नासेठ ही हो रहे धनवान

0
383

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने बजट को लेकर केंद्र व राज्य दोनों सरकारों को निशाने पर लिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारें वंचितों का भला नहीं कर पा रही हैं। पूंजीपति व धन्नासेठ ही और धनवान हो रहे हैं।प्रदेश सरकार वंचितों के कल्याण के लिए बजट का उपयोग करने में फेल साबित हो रही है।प्रदेश में तैनात भाजपा सरकार का जोर घर बसाने पर नहीं बल्कि घर उजाड़ने पर अधिक है|हर वर्ष केंद्र व राज्य सरकारों के बजट में विकास और जनहित की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं लेकिन उन पर 50 प्रतिशत भी अमल नहीं होता। भाजपा सरकार अच्छे दिन लाने के सुहावने सपनें ही दिखा रही है हकीकत में कुछ नहीं है।
मायावती ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल के लाभार्थियों को भिखारियों की फौज बताने वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि ऐसे मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]