कांग्रेस की जिला कार्यकारणी घोषित

0
94

cangres mrtujnay shrmaफर्रुखाबाद: मंगलबार को जिला कांग्रेस कमेटी को घोषणा कर दी गयी है| कमेटी में पुराने चेहरों को जगह दी गयी है| कुछ चेहरे नये भी शामिल किये गये है|
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा ने बढ़पुर स्थित एक होटल में बुलाई गयी पत्रकार वार्ता में कमेटी की घोषणा कर दी| जिसमे सात उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, चार महासचिव, 6 संगठन मंत्री, सात सचिव, 11 कार्यकारणी के सदस्य बनाये गये है| पार्टी ने पुराने चेहरों को फिर एक बार मौका दिया है| जिसमे उपाध्यक्ष के पद पर पूर्ण प्रकाश शुक्ला, महासचिव के पद पर डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, संगठन मंत्री जानकी शाक्य के आलावा कार्यकारणी के सदस्य में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन, अनिल तिवारी, इस्लाम चौधरी, इकलाख खान सहित कई पुराने कांग्रेसियों को नियुक्त किया गया है|
जिलाध्यक्ष ने बताया की इस बार कांग्रेस ने पूरी तैयारी से कार्यकर्ताओ को साथ लेकर काम शुरू किया है| कांग्रेस कार्यकर्ता को सक्रिय किया जा रहा है | पार्टी जल्द ही विस्तार करेगी|
इस दौरान डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार,आदि मौजूद रहे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]