कांग्रेस का साक्षी पर पलटवार, पहले अपनी जाँच कराले महाराज

0
102

changreshफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी से सांसद सच्चीदानंद साक्षी के वयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है| कांग्रेस ने कहा है की पहले साक्षी अपनी ऊपर चल रहे मामलो की जाँच कराए उसके बाद सलमान पर आरोप जड़े| कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अनुसार द्र्स्ट की सीबीआई जाँच कराने को सलमान खुर्शीद तैयार है|

[adrotate banner="3"]

बीते दिन सांसद साक्षी ने कादरी गेट स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित शादी समारोह में पंहुचकर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट में हुये विकलांगो के उपकरण घोटाले की सीबीआई जाँच किये जाने की बात कही थी| जिस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है| बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलायी गयी पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा है की साक्षी ने जिस तरह से सलमान खुर्शीद के ऊपर लगे घोटाले के आरोप की सीबीआई जाँच की मांग की है| उसके लिये सलमान तैयार है|

श्री शर्मा ने कहा की लुईस खुर्शीद से उनकी बात हुई है उन्होंने कहा है की सलमान खुर्शीद व वह खुद सीबीआई जाँच के लिये तैयार है| लेकिन साक्षी महराज खुद अपने ऊपर लगे कई मामलो की जाँच कराये| जिला कांग्रेस ने साक्षी के इस बयान का कड़ा विरोध किया है|

इस दौरान डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, राकेश सागर आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]