कांग्रेस का जिलाध्यक्ष ब्राह्मण और नगर अध्यक्ष मुसलमान होगा!

0
115

SALMAN LUIS KHURSIDफर्रुखाबाद: 2014 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस में बदलाव राहुल गाँधी के लिए हो रहा है| जाति और विकास के बीच फसे लोकतंत्र में एक बार फिर राजनैतिक गोटियाँ जाति के हिसाब से बिछायी जा रही है| हर दल जाति के आंकड़ो की देखभाल और विश्लेष्ण कर रहा है| फर्रुखाबाद कांग्रेस में भी बदलाव अंतिम दौर में है| जिलाध्यक्ष के पद पर ब्राह्मण और नगर अध्यक्ष के पद पर मुसलमान की ताजपोशी के संदेशे मिल रहे है| इसके लिए मोहम्दाबाद के मृत्युंजय शर्मा और इखलाख खान का बायोडाटा दिल्ली रवाना हो चुका है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस तरह से मृत्युंजय शर्मा नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष और इखलाख खान नये शहर कांग्रेस अध्यक्ष लगभग तय है। मौजूदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष आफताब हुसैन और शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुन्नी शुक्ल की छुट्टी करने की तैयारी चल रही है| जोनल संयोजक की रिपोर्ट में जिला और शहर संगठन को चुनाव के लायक न होने की रिपोर्ट के बाद बदलाव होना तय है| मृत्युंजय शर्मा ने जे एन आई को बताया की उनका बायोडाटा माँगा गया था जिसे भेज दिया गया है| वहीँ इखलाख खान का भी बायोडाटा भेजा गया है|
वैसे मामले के खुलासे के बाद पुन्नी की कुर्सी सुरक्षित रह सकती है|

[adrotate banner="2"]