कांग्रेसियों ने फिर फूंका अरविंद का पुतला

0
107

फर्रुखाबाद: केजरीवाल के विरोध में कांग्रेसी प्रति दिन पुतला फूंकने का दौर शुरू किये हुए हैं। जिसके चलते शहर कांग्रेस कमेटी ने मसेनी चौराहे पर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंक कर नारेबाजी की।

[adrotate banner="3"]

समाजसेवी अरविंद केजरीवाल व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के बीच चल रही जंग के मददे नजर दोनो खेमों के समर्थकों में विवाद की स्थिति बनी हुई है। केजरीवाल के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कमेटी ने कहा कि केजरीवाल भारत की एकता और अखण्डता को खतरा पहुंचा रहे हैं। उनके फर्रुखाबाद आने से जनपद की गंगा जमुनी तहजीब प्रभावित होगी।

इस दौरान वसीमुज्जमा खां, डालचन्द्र कठेरिया, अजय कटियार निराला, मालती कटियार, बृजेश किशोर दुबे, अभिषेक दुबे, लाला ठाकुर, अल्लादीन, रिजवान अहमद, शिव कुमार सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]