फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के बजरिया स्थित डॉ. पीएम सक्सेना के आवास से टाउन हाल तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। 
कार्यकर्ताओं ने लोगों को कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाईं। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के समर्थन में निकाली जा रही है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इस दौरान शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष पीएन सक्सेना, अरुण अग्निहोत्री , वरुण त्रिपाठी आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


