FARRUKHABAD : स्व0 राजीवगांधी के जन्म दिवस पर अंगूरी बाग मोहल्ले में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को राजीवगांधी के पद चिन्हों पर चलने की सलाह दी गयी।
बैठक में बोलते हुए कांग्रेस के नगर अध्यक्ष इकलाख खां ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीवगांधी जैसे निष्ठावान व कर्तव्य परायण व्यक्ति की आज देश को आवश्यकता है। पार्टी उनके बलिदान, त्याग को नमन करती है और उनके बताये हुए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लेती है। जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने भी अपने वक्तव्य में राजीवगांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें देश का एक ओजस्वी नेता बताया।
[bannergarden id=”8″]
युवा लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम तिवारी ने युवाओं को राजीवगांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। शुभम ने कहा कि राजीवगांधी ने पूरा जीवन देश के विकास और उसे प्रगतिशील बनाने में ही लगा दिया। कार्यक्रम में डा0 दिनेश अग्निहोत्री, जीतू मिश्रा, वसीमुज्जमा खां, कौशलेन्द्र यादव लालू, मनेश शर्मा, राजेश मिश्रा, राजेश सारस्वत, अनुज चैरसिया, राजेश शंखवार, दिनेश गुप्ता, अरुण अग्निहोत्री, अमित अग्निहोत्री, हाजी सादाव हुसैन, भूषण मिश्रा, नफीश हुसैन आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]
कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राजीवगांधी का जन्म दिवस
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


