कांग्रेसियों ने किया गोरखपुर-अहमदाबाद ट्रेन का स्वागत

0
116

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद से होकर गुजरने वाली लम्बी दूरी की पहली गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के आज फर्रुखाबाद माडल स्टेशन पर पहुंचने पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत कर नारेबाजी की।

[adrotate banner="3"]

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक कांग्रेसियों ने तीन बजे से ही स्टेशन पर डेरा जमा लिया। ट्रेन के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही कांग्रेसियों ने पहले जमकर नारेबाजी की। उसके बाद ट्रेन के चालक व गार्ड को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। ट्रेन पर भी मालायें चढ़ायीं। ट्रेन चलने की खुशी में कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं ए के राठौर ने पुन्नी शुक्ला का स्वागत किया। इस दौरान पुन्नी शुक्ला ने कहा कि फर्रुखाबाद जनपद से सांसद विधि मंत्री सलमान खुर्शीद ने फर्रुखाबाद के लिए बहुत सी ट्रेने चलवाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को दिया है। जिसमें मण्डल प्रभारियों के द्वारा क्रमशः रेलगाड़ियां चलायीं जा रहीं हैं। जिसमें गौरखपुर अहमदाबाद जाने वाली गाड़ी का हम लोगों ने स्वागत किया।

इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता विनोद गुप्ता, मोहित गुप्ता, अजय निराला, सुभाशीष तिवारी, सोनू राठौर, सोनू वर्मा, कल्लू मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा, वरुण शुक्ला, सुधीर प्रधान, धनसिंह कुशवाह, आदर्श पुरवार, राजेश सारस्वत, सतीश पाण्डेय, अनुराग मिश्रा, ईश्वरदयाल सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]