कांग्रेसियों ने किया केजरीवाल के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ

0
124

फर्रुखाबाद: शहर कांग्रेस कमेटी ने केजरीवाल की बुद्धि शुद्धि करने के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ टाउनहाल पर स्थित गांधी प्रतिमा के पास किया। जहां यज्ञ में कई कांग्रेस नेताओं ने आहुतियां दीं।

[adrotate banner="3"]

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला की अध्यक्षता में तकरीबन एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंचकर विचार विमर्श किया। जिसमें कहा गया कि सलमान खुर्शीद पर केजरीवाल द्वारा लगाये गये सभी आरोप असत्य हैं। कांग्रेसियों ने यज्ञ के दौरान केजरीवाल स्वाहा के उदघोष किये। इस दौरान शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की कि भगवान केजरीवाल को सदबुद्धि दे। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि जाकिर हुसैन ट्रस्ट पर लगाये गये असत्य आरोपों का सामना करने के लिए कांग्रेस सक्षम है।शहर कांग्रेस कमेटी के बुद्धि शुद्धि यज्ञ में पहुंचे कांग्रेस नेता वसीमुज्जमा खां दूर से बैठकर यज्ञ का नजारा देखते रहे।

इस दौरान शिवाशीष तिवारी, सुधीर कुमार प्रधान, उमेश सारस्वत, जानकी शुक्ला, क्षितिज मिश्रा, निशांति तिवारी, श्यामलाल वर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]