कल्लू पाल के भतीजे ने की चाचा व पुलिस पर फायरिंग

0
107

15august010harsh fayringफर्रुखाबाद: कल्लू के पिता की दूसरी पत्नी के पेट से जने अनिल पाल के पुत्र ने अपने मकान की छत पर खड़े कल्लू के भाई पर फायर झोक दिया| पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों पर भी फायरिंग कर आरोपी फरार हो गये| पुलिस जाँच में जुटी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी कल्लू पाल की मौत अभी चंद दिन पहले हुई थी| जिससे उसके भाई सुनील पुत्र रामसेवक के खाते में बचा हुआ मकान का हिस्सा चला गया| सुनील ने बताया इसी मकान पर अपना हक जताने के लिए उसका सौतेला भाई सुनील अक्सर विवाद करता रहता है| सोमवार को शाम जब वह अपनी छत पर खड़ा था तभी गंगानगर निवासी लक्ष्मण पुत्र सर्वेश के साथ अनिल पाल का पुत्र लकी पाल निवासी राजपुर अमृतपुर बाइक पर सबार होकर आये और उसके ऊपर फायर झोक दिया|
लेकिन वह बालबाल बच गया जिस पर सुनील ने उनका पीछा किया तो उन्होंने विधान्न्द आर्य के मकान के निकट एक फायर और किया| तभी पिकट पर तैनात सिपाही हरीओम व मनोज ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन दबंगो ने पुलिस पर फायर कर दिया और फरार हो गये| पुलिस ने दबिश देकर तीन युवको को पकड़ा है जिनसे पूंछताछ की जा रही है|
सुनील के समर्थन में कांग्रेस नेता डॉ दिनेश अग्निहोत्री व विधा नन्द आर्य आदि कई लोग कोतवाली पंहुचे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]