कल्याण की भाजपा में फिर वापसी की तैयारी में साक्षी

0
142

“देखो,बातों बातों में तुमने बात बदल दी है, हम फिर बात बदल देंगे ऐसी भी क्या जल्दी है” की तर्ज पर नेताओं को सुर बदलते देर नहीं लगती। साक्षी महाराज तो ऐसा कई बार हो चुका है। कभी कल्याण सिंह को चुका हुआ नेता बताने वाले साक्षी महाराज ने आगरा में हुए लोधी सम्मलेन में कल्याण सिंह की जो तारीफ की उससे छुटभैये नेता देखते रह गए। साक्षी महाराज ने कल्याण सिंह से पिछली बातें नजरअंदाज करने को कहा। मंच पर दूसरे लोधी नेता गंगा चरण राजपूत भी मौजूद थे। वहीं कल्याण सिंह ने अपने भाषण में कहा कि वह पुरानी बातें नजरंदाज तो करें पर किस-किस की। स्थिति यह है कि नेता अन्दर-अन्दर तो खिचड़ी पकाते रहते हैं, पर बाहर दूसरा ही ड्रामा करते हैं।

[adrotate banner="3"]

विदित है पिछले महीने मुकेश राजपूत के यहाँ एक कार्यक्रम में आये कल्याण सिंह ने कहा था कि उनकी जन क्रांति पार्टी लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। हालाँकि कल्याण सिंह की भी भाजपा में वापसी की बातचीत चल रही है। दरअसल लोधी नेताओं ने अलग- अलग होकर अपनी ताकत देख ली है, और अब उन्हें लगता है कि अगर ऐसे ही अलग घूमते रहे तो राजनीति हाथ से निकल जायेगी।

[adrotate banner="2"]