कल्पवास कर घर लौटे तो घर में लगा मिला नकब

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) माघ मेला श्रीराम नगरिया में कल्पवास कर रहे ग्रामीण जब घर पंहुचा तो घ में नकब लगा मिला| चोरों नें दीवार में नकब लगाकर नगदी व सामान साफ कर दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पमारान निवासी आशा देवी पत्नी चेतराम ने बताया कि वह मेला रामनगरिया में कल्पवास कर रहे थे| मेला समाप्त होनें के बाद वह जब घर वापस आये तो देखा की चोरों नें दीवार में नकब लगाकर एक पैकेट गेहूं, एक पैकेट धन, एक पैकेट बाजार व बक्से में रखे 40,000 नगद व कुछ जेबरात साफ मिले| पीड़ित नें डायल 112 पुलिस को फोन दी| थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं मिली| तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी|