कलश विसर्जन करने गया युवक गंगा में डूबा

0
109

SHAMSHABAD (FARRUKHABAD) : थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम अलेपुर निवासी ग्रामीण कलश विसर्जन के लिए गंगा तट पर गये थे। गंगा में कलश विसर्जन के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया। जिसका कोई अता पता नहीं चला। सूचना पुलिस को दी गयी है, गोताखोरों की मदद से युवक को ढूढने का प्रयास किया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

अलेपुर निवासी जगदीश ने एक सप्ताह पूर्व गांव में ही भागवत बैठायी थी। बीते दिन भागवत का समापन होकर भण्डारा इत्यादि भी सम्पन्न हो गया। सोमवार को जगदीश व उसके अन्य परिजन ट्रैक्टर से ढाईघाट कलस विसर्जन के लिए गये हुए थे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कलश विसर्जन के दौरान जगदीश का पुत्र शिवकुमार गहरे पानी में गोते खाने लगा। जब तक उसे बचाने का प्रयास करते तब तक शिवकुमार पानी में विलीन हो गया। परिजनों ने सूचना थाना शमसाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से युवक को ढुढवाने का प्रयास किया।

[adrotate banner="2"]