कलराज के विमान से फटा सुशील का तंबू

0
149

फर्रुखाबाद: केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र का हेलीकाॅप्टर अव्यवस्था के कारण नहीं उतर सका। हेलीकाॅप्टर उतरने के प्रयास में उनके लिए बनाया गया तम्बू भी फट गया। प्रत्याशी सुशील शाक्य मंच के नीचे घुस गये।

[adrotate banner="3"]

अमृतपुर में ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने के लिए बीजेपी ने कलराज मिश्र को अमृतपुर की जनसभा सम्बोधित करने के लिए भेजा। गलती प्रशासन की कहें या बीजेपी के नेताओं की। केन्द्रीय मंत्री का हेलीकाॅप्टर जिन परिस्थितियों में उतारने का प्रयास किया गया, उसमें साफ लापरवाही नजर आयी। हालांकि सुशील ने अव्यवस्था का जिम्मेदार प्रशासन को ठहराया। चार बार कच्चे हेलीपैड पर उतरने के प्रयास में हेलीपैड के निकट बना चुनावी मंच का तम्बू फट गया। भगदड़ मचने पर बीजेपी के अमृतपुर प्रत्याशी सुशील शाक्य मंच के नीचे घुस गये। बाद में अव्यवस्था से आक्रोषित प्रत्याशी सुशील शाक्य का पुलिस अधिकारियों से विवाद हो गया।

[adrotate banner="2"]