कलयुगी माँ नें नवजात बालक का शव फेंका

0
128

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) मुनव्वर राना के ‘माँ’ के लिए लिखा है ” ज़रा सी बात है लेकिन हवा को कौन समझाये, दिये से मेरी माँ मेरे लिए काजल बनाती है|  छू नहीें सकती मौत भी आसानी से इसको यह बच्चा अभी माँ की दुआ ओढ़े हुए है| एक तरह जहां बे-औलाद दंपती धार्मिक जगहों पर पहुंच कर बच्चे की मनोकामना मांगते। दूसरी तरफ कलयुगी मां भी है। जिसने ममता को शर्मसार कर पेट के जाये को रेलवे ट्रेक के निकट फेंक दिया| नवजात मृत अवस्था में मिला| पुलिस नें शव कब्जे में ले लिया| आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी अस्पताल में नवजात को फेंका गया है| हालांकि ऐसा क्यास लगाया जा रहा है कि यह घटना किसी कुंवारी लड़की की हो सकती है। लेकिन जिस किसी ने भी इस काम को अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अंजाम दिया है वह शर्मसार कर देने वाली है।
थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रेलवे ट्रेक के निकट एक नवजात बालक का शव लोगों नें पड़ा देखा| जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|
हल्का इंचार्ज संजय यादव फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और शव कब्जे में ले लिया| जिसके बाद पुलिस नें पड़ताल की| हल्का इंचार्ज नें बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]