कर्मचारियों ने विकास भवन में डाला ताला, अधिकारियों के बैठने के लाले

0
112

FARRUKHABAD : शासन द्वारा भले ही एस्मा लागू कर दिया गया हो लेकिन जनपद में राज्य कर्मचारी अधिकारियों पर भारी पड़ रहे हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने व कार्यालयों में ताले डाल देने से अधिकारियों के कार्यालयों में बैठने तक के लाले बने हुए हैं।vikas bhavan

[adrotate banner="3"]

गुरुवार को हड़ताल के 9वें दिन राज्य कर्मचारियों ने मुख्यालय पहुंचकर सभी कार्यालय बंद कराकर ताला डाल दिये। कार्यालयों के मुख्य गेट पर ताला पड़े होने से अधिकारी भी कार्यालयों में नहीं बैठ सके।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वकीलों ने दिया राज्य कर्मचारियों को समर्थन
राज्य कर्मचारी कोषागार पहुंचे, जहां पर उन्होंने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें संजीव पारिया सचिव बार एसोसिएशन ने कार्य से विरत होकर उन्हें समर्थन दिया और कहा कि तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल में पूरा सहयोग किया जायेगा। अधिवक्ता राज्य कर्मचारियों की इस लड़ाई में शामिल हैं। उन्होंने घोषणा की कि कोई भी अधिवक्ता गुरुवार को कार्य नहीं करेगा। उनके साथ विपनेश सक्सेना, अरुण त्रिवेदी, प्रकृतिदेव पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह एडवोकेट, राजवीर एडवोकेट, विजय मिश्रा एडवोकेट, श्यामसुन्दर एडवोकेट आदि ने भी समर्थन दिया।

[adrotate banner="2"]