राजपूत रेजिमेंट मेरा परिवार : संजीव चाचरा

0
157

sanjiv chachraफर्रुखाबाद ; चालीस वर्षो के लम्बे सेबा काल के बाद गुरुवार को ले० जनरल संजीव चाचरा ने अपना बैटन नये कर्नल आफ दी रेजिमेंट बने अनिरुद्ध चक्रव्रती को सौप दिया | इस दौरान उन्होंने रेजिमेंट को भावूक मन से सम्बोधित किया | उन्होंने अपने अतीत से रेजिमेंट को अवगत कराया |

[adrotate banner="3"]

rajputउन्होंने कई आर्मी के जवानो को सील्ड देकर सम्मानित किया साथ ही साथ समाहरोह के बीच में ले० जनरल अनिरुद्ध चक्रवर्ती को कर्नल आफ दी रेजिमेंट का बैटन देकर सम्मानित किया | नये कर्नल आफ दी रेजिमेंट बने अनिरुद्ध चक्रवर्ती एक जून से इस पद पर आसीन होगे |
इस दौरान श्री चाचरा ने कहा की राजपूत रेजिमेंट मेरा परिवार है और मै हमेशा इसका हिस्सा रहूगा | उन्होंने उन सभी को धन्यबाद दिया जो सर्विस के दौरान उनके साथ रहे और सहयोग किया |
श्री चक्रवर्ती ने कहा की वे अपने पूर्ववर्ती कार्यो को पूरा करेगे | सैनिक सम्मेलन से पूर्व दोनों जनरलों ने शहीदो के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किये | इस दौरान कई आर्मी अधिकारी मौजूद रहे |

[adrotate banner="2"]