करवाचौथ पर ब्यूटीपार्लरों पर महिलाओं की भीड़, मुस्‍लिम युवतियों में भी उत्‍साह

0
123

फर्रुखाबादः सुहागन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा व्रत करवाचैथ शुक्रवार को पूरे देश में मनाया जा रहा है। जिसके चलते शहर में भी महिलाओं ने अपने श्रंगार सम्बंधी चीजों की जमकर खरीदारी की। ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं ने लाइन लगाकर अपना मेकअप करवाया तो वहीं मेहंदी लगवाने में भी हिन्दू महिलाओं के साथ-साथ मुस्लिम महिलाओं की भी भीड़ देखने को मिली।

[adrotate banner="3"]

पति किसी भी महिला का हो, हिन्दू हो या मुसलमान, अपने सुहाग के लिए हर पत्नी लम्बी उम्र की कामना करती है। करवाचैथ का व्रत पति की उम्र लम्बी करने का एक जरिया बताया गया है। जो सुहागिन महिला जीवन का सबसे महत्वपूर्ण व्रत है। जिसकी तैयारी सुहागन महिलाओं ने ही नहीं दुकानदारों ने भी कर ली थी। बजह अलग अलग। महिलायें चूड़ी, पायल, हार के अलावा अन्य सामान खरीदने के लिए निकलीं तो वहीं दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को अच्छी तरीके से सजा लिया। ब्यूटी पार्लर पर तो महिलाओं की लम्बी लाइन दिखी। सांई मेंहदी सेन्टर स्टेट बैंक रोड पर मेंहदी लगवाने वाली महिलाओं ने भी काफी दिलचस्पी के साथ हिस्सा लिया। शहर में मारवाड़ी मेहंदी की डिजाइन अपनी हथेली पर बनवाने के लिए महिलाओं में काफी उत्सुकता दिखायी दी।

सर्राफा की दुकान हो या चूड़ी की। मेहंदी सेंटर हो या ब्यूटी पार्लर, कपड़े की दुकान हो या जूते की। हर जगह शहर में महिलाओं की ही भीड़ देखने को मिली। प्रातः घर का नित्य काम करने के बाद महिलायें खरीदारी करने के लिए बाजारों में निकल पड़ीं। ठिलिया वालों ने सड़क के किनारे फैन्सी चूडि़यों आदि की दुकानें लगायीं हैं। करवा व चूरा की खरीदारी भी जमकर की गयी। खरीददारी करने के लिए निकली महिलाओं ने सेठगली, स्टेटबैंक गली, रेलवे रोड पर सजी दुकानों पर सुहागन महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। वहीं मेकअप व मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं ने घंटों इंतजार किया।

[adrotate banner="2"]