करणी सेना नें फूंका पाकिस्तान का पुतला

0
119

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) करणी सेना नें पाकिस्तान का पुतला फूंककर नारेबाजी की और कश्मीर के शहीदों को श्रद्धांजलि दी|
शहर के लाल दरबाजे पर राष्ट्रीय करणी सेना नें पाक का पुतला फूंककर कहा कि सरकार हर एक सैनिक की मौत का बदला ले| कश्मीर में चुन-चुन कर हिन्दुओं की हत्याएं हो रहीं है| उस पर भी सरकार को गम्भीरता से ध्यान देना चाहिए| जिससे वहां के हिन्दुओं में भय ना रहे|  इस दौरान सत्यम सिंह, मयंक ठाकुर, वैभव सोमवंशी, गौरव राघव, हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, क्रांति पाठक, सचिन शर्मा, सौरभ मिश्रा आदि रहे|
फल विक्रेताओं के खिलाफ आक्रोश
राजेपुर संवाददाता: विश्व हिन्दू परिषद नें थानाध्यक्ष दिनेश गौतम को तहरीर दी जिसमे कहा कि कस्बे के अधिकाशं फल विक्रेता नवरात्रों में उसी ठेली पर मीट, बिरयानी खाते है इनके खिलाफ कार्यवाही की जाए|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]