कम्पाउंडर के साथ बदमाशों ने किया लूट का प्रयास

0
110

FARRUKHABAD : आवास विकास स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में कार्यरत कम्पाउंडर के साथ बीती रात कुछ बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर सरैया निवासी कम्पाउंडर सुरजीत यादव पुत्र बालकराम आवास विकास के एक प्राइवेट अस्पताल में कम्पाउंडर का कार्य करता है। बीती रात वह अपने गांव से नाइट ड्यूटी करने के लिए साइकिल से आवास विकास आ रहा था। तभी गुतासी रोड पर झौनी नगला के निकट कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगे। इसी दौरान रायपुर चौकी इंचार्ज जगमोहन भदौरिया गश्त पर निकले तो उन्होंने मौके से पंकज राजपूत पुत्र विद्यासागर, टिंकू पुत्र राजेश्वर निवासी फतेहपुर राव, विपिन पुत्र शिवराम निवासी मंशा नगला सरायमेदा राजेपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक छुरी बरामद की। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]