कमालगंज में बनेगा गंगा पर पुल: अखिलेश

0
123

फर्रुखाबाद: (मोहम्मदाबाद/कमालगंज) विकासखण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम रोहिला चैराहे के निकट काली देवी मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनी तो कमालगंज को गंगापार से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कराया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

जनसभा में उन्होंने भोजपुर सपा प्रत्याशी अरशद जमाल के सम्बंध में कहा कि जनपद का यह सबसे कम उम्र का प्रत्याशी है। जब यह जीतेगा तो सरकार बनेगी और सरकार बनेगी तभी भोजपुर व कमालगंज को गंगापार से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कराया जायेगा। इसके साथ ही साथ उन्होंने अपनी सरकार की योजनाओं के विषय में भी अवगत कराया। मंच पर कई कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, डा0 अनार सिंह यादव, हाजी तरीक सेठ, ब्लाक प्रमुख कमालगंज राशिद जमाल सिद्दीकी, प्रत्याशी अरशद जमाल मंच पर मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]