कमालगंज में चालक और सहचालक को बंधक बनाकर लूट लिया ट्रैक्टर

0
93

Tractor Loot Kamalganjफर्रुखाबाद: अभी कुछ दिनों पहले जहानगंज में चोरी हुए ट्रैक्टर का खुलासा अभी तक इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि ट्रैक्टर चोरी होने की रिपोर्ट लिखने की जगह पुलिस ने बरामद उस ट्रैक्टर को सपा विधायक का बताकर उनके सौपने की तैयारी कर दी थी| बीते दिनों एक ट्रक को ही लूट लिया गया था| अब बीती रात एक ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर लूट लिया गया है| पीड़ित कोतवाली कमालगंज में मुकदमा लिखाने के लिए डेरा डाले है| लूट का ट्रैक्टर बरामद होगा ये बीत तो बाद में होगी मगर अभी तो जद्दोजहद मुकदमा लिखने की ही चल रही है| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल कर ली है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
बीती रात औरैया से भूसा बेचने फतेहगढ़ आ रहा एक ट्रैक्टर संख्या यूपी UP79E0930 बघार के पास लूट लिया गया है| ट्रैक्टर मालिक औरैया के गाव लालपुर निवासी रमेश सिंह पुत्र पुत्तूसिंह के मुताबिक चालक और सहयोगी पप्पू भूसा लेकर फतेहगढ़ आया था| रात में एक सफ़ेद रंग की बोलेरो ने ओवरटेक करके ट्रैक्टर रुकवा लिया और चालक और पप्पू को बंधक बनाकर बोलेरो में डाल लिया और ट्रैक्टर को ट्राली से अलग करके लेकर भाग गए| चालक और पप्पू को कुछ दूरी पर आगे जाकर बघार की पुलिया के पास डाल दिया| सुबह किसी तरह से दोनों ने हाथ खुले तो दोनों भाग कर मेडिकल कॉलेज पहुचे जहाँ से उन्होंने ट्रैक्टर मालिक को फोन किया| ट्रैक्टर मालिक ने कमालगंज पहुच कर मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर दी है जिस पर जाँच पड़ताल और ऍफ़ आई आर लिखी जाए या नहीं इस पर काम चल रहा है|
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]