कमालगंज में ग्रामीणों ने बाइकचोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

0
169

फर्रुखाबाद (कमालगंज) : शुक्रवार देर सांयकाल कस्बे से मोटर साइकिल चुरा कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोच कर बुरी तरह धुनने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

[adrotate banner="3"]

रेलवे रोड, शास्त्रीनगर निवासी अभिषेक प्रताप सिंह ने सायंकाल अपने घर वापस आकर मोटर साइकिल बाहर खड़ी की व अंदर चले गये। दस मिनट बाद वह मोटर साइकिल अंदर खड़ी करने के इरादे से बाहर निकले तो मोटर साइकिल संख्या यूपी 76 एल, 1420 गायब थी। अभिषेक ने आस पास लोगों से पूछ तांछ शुरू की तभी एक परिचित ग्रामीण का फोन आ गया कि मोटर साइकिल लेकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया है। थोड़ी देर बाद ग्रामीण युवक को मारते पीटते थाने लेकर आ गये।

पता चला है कि पकड़ा गया युवक शिवम राजपूत पुत्र छैल बिहारी निवासी जनपद हरदोई सैफई हास्टल का कक्षा नौ का छात्र है। उसके पास से मोबाइल व “मास्टर की” आदि भी बरामद हुई है। शिवम क्षेत्र से अनजान होने के करण गलत मोड़ पर चले जाने से ग्रामीणों ने पहचान लिय व उसे पकड़ लिया।

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]