कमल हसन के विवादित बयान पर जलाया पुतला

0
139

फर्रुखाबाद: एक चुनाव प्रचार के दौरान अभिनेता कमल हसन के द्वारा विवादित वयान से लगी आग की चिंगारी यंहा भी देखनें को मिली| जंहा उनका पुतला जलाकर हिन्दू महासभा ने विरोध दर्ज कराया|
नगर ने चौक चौराहे पर एकत्रित हुए हिन्दू महासभा के विमलेश मिश्रा के नेतृत्व ने कमल हसन का पुतला जलाकर नारेबाजी कर दी| दरअसल तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कमल हासन के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। हासन ने कहा,
“मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे”
कमल के इस वयान की आग को हवा मिली तो उसकी चिंगारी नगर में भी देखनें को मिली| इस दौरान सौरभ मिश्रा, दीपक शर्मा, संतोष त्रिवेदी, सनी शुक्ला, अर्जुन दीक्षित, गौरव मौर्य, विकास मिश्रा, विजय मिश्रा, सचिन शर्मा, रोहित आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]