कमरे में जली मिली ऊषा, पति सहित ससुरालीजन फरार

0
139

jaliफर्रुखाबाद :एक और विवाहिता दहेज लोभियों के खुनी पंजो की भेट चढ़ गयी | जब दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल में महिला की आग लगाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति व ससुरालीजन भाग गए। मृतक विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर दी |

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा के गांव अजमतपुर निवासी हलवाई अखिलेश शाक्य की पत्नी ऊषा देवी (22) का शव शाम को कमरे में बेड पर पड़ा मिला। ऊषा देवी की मौत शरीर झुलसने से हुई। जनपद कन्नौज के कस्बा छिबरामऊ के मुहल्ला बिरतिया निवासी बेचेलाल शाक्य ने शाम को मऊदरवाजा थाने में तहरीर देकर सूचना दी कि उन्होंने पुत्री ऊषा देवी की शादी एक वर्ष पूर्व अखिलेश के साथ की थी। दहेज में बाइक की मांग कर ऊषा से ससुराल में मारपीट की जा रही थी।

पति अखिलेश, ससुर अनोखेलाल, सास सुशीला देवी, जेठ संजीत एवं जेठानी ने ऊषा देवी की जलाकर हत्या कर दी। ससुरालीजन गायब हो गए। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष श्रीकांत सिंह यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी वाईपी सिंह मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की।

[adrotate banner="2"]