कब्रिस्तान से रास्ता निकालने पर विवाद गहराया

0
86

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला हाता धंधोर खा में स्थित कब्रिस्तान की भूमि से दबंगों द्वारा रातों रात रास्ता बना लेने से दो पक्षों में विवाद हो गया। रास्ते को लेकर विवाद इतना गहरा गया है कि कभी भी कोई बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

[adrotate banner="3"]

हाता धंधोर खां स्थित सामूहिक कब्रिस्तान में 24 अगस्त की रात में अंधेरे का सहारा लेकर योजनानुसार 6 फीट चौड़ा रास्ता करीब 15 लोगों ने जबर्दस्ती निकाल दिया। दूसरे पक्ष के  रफीक मोहम्मद व कई अन्य लोगों ने थाना मऊदरवाजा पहुंचकर मोहल्ले के ही शफीक, शादिक पुत्रगण बन्ने, जीशान, नौशाद पुत्रगण शाहिद, शाहिद पुत्र याकूब, जावेद, मोहसिन पुत्रगण यूसुफ, आकिब, आमिर पुत्रगण यूनुस, अंसार व चंदा पुत्रगण याकूब, गुलजार पुत्र इदरीश के खिलाफ कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा करने में कार्यवाही करने की मांग की है।

यदि थाना पुलिस ने इस पर तत्काल कार्यवाही न की तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

[adrotate banner="2"]