कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जंगबाज में कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गये| एक पक्ष ने एक बीजेपी नेता पर कब्रिस्तान पर कब्जा करने का आरोप लगाया | मौके पर पुलिस व नगर मजिस्ट्रेट ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की| इसके बाद मामले को शांत कराया|
मोहल्ला जंगबाज में कब्रिस्तान की भूमि है| उसी भूमि के निकट भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक इरशाद अली व उनके परिजनों के मकान बने है| मोहल्ले के लोगों ने भाजपा नेता व उसके परिवार पर कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया| शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये|
घटना की सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट रामअछयवर सिंह चौहान, सीओ सिटी रामलखन सरोज के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने राजस्व कर्मियों से नाप करायी| जिसमे भाजपा नेता के मकान कब्रिस्तान की भूमि पर ना होने की बात कही गयी| बाद में अधिकारियों के सामने समझौता हो गया|