कपड़ा गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

0
152

FARRUKHABAD : बीती रात एक कपड़ा गोदाम में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया। प्रातः जानकारी होने पर फायरब्रिगेड ने तकरीबन चार घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।aag1

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहबगंज नारायणदास निवासी कपड़ा व्यापारी निर्दोष साध की गोदाम में बीती रात अचानक आग लग गयी। आग लगने से गोदाम में रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। प्रातः तकरीबन साढ़े पांच बजे मामले की जानकारी निर्दोष साध को हुई तो हड़कंप मच गया। घटना में आग बुझाने वाले तीन सिलेण्डर पूरी तरह जल गये। बचा हुआ एक सिलेण्डर मौके पर दगा दे गया।aag2

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। तकरीबन चार घंटे चली मसक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। निर्दोष साध ने बताया कि आग लगने से तकरीबन ढाई लाख का नुकसान हुआ। लेकिन स्थिति को देखते हुए नुकसान अधिक लग रहा है।aag3cylender

[adrotate banner="2"]