कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे आशुतोष!

0
106

ashutosh kejarivalनई दिल्ली: केजरीवाल के इस्तीफे के साथ ही आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष चांदनी चौक से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल कपिल सिब्बल यहां से सांसद हैं दूसरा अहम नाम है अंजलि दमानिया का जो नागपुर से बीजेपी नेता नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
वहीं विदेशी बैंक की बड़ी नौकरी छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली मीरा सान्याल दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ेंगी। दक्षिण मुंबई से कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा मौजूदा सांसद हैं। अरविंद केजरीवाल के घर हुई PAC की बैठक में इन नामों पर मुहर लग चुकी है। थोड़ी ही देर में पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]